रवि शंकर शर्मा!
संगठन जिला बाढ़ के जुझाड़ू व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्त्ता राजीव रंजन उर्फ़ पिंकू को जनता दल यूनाइटेड का जिला महासचिव बनाया गया है, राजीव रंजन जदयू के काफ़ी पुराने कार्यकर्त्ता रहें हैँ, उन्हें महासचिव के मनोनयन का पत्र जेडीयु के जिलाध्यक्ष परशुराम पारस ने प्रदान किया!
“पिंकू ” मूलतः मोकामा के मरांची गाँव के रहने वाले किसान नेता अरविंद प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ सुपुत्र हैँ, जेडीयु जिला महासचिव बनते ही राजीव रंजन पिंकू को बधाइयों का ताँता लगा हुआ है, वहीं पिंकू ने जिलाध्यक्ष परशुराम पारस, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह समेत मुख्यमंत्री नितीश कुमार का धन्यवाद करते हुये कहा की परम् आदरणीय मुख्यमंत्री जी शीर्ष नेतृत्व माननीय सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन बाबू, जिलाध्यक्ष परशुराम पारस जी समेत तमाम पार्टी के अधिकारीयों व कार्यकर्त्ताओं का मुझ पर भरोसा जताने के लिये धन्यवाद, मैं पूर्णतः पार्टी के विश्वास पर खड़ा उतरूँगा!




