ईट-कोयला माफिया और प्रशासनिक मिलीभगत से सड़क का अतिक्रमण!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट :-

धनरूआ में कोयला माफिया द्वारा सड़क अतिक्रमण की चपेट में। रोड पर बना कोयले और ईट का अड्डा…. लोगों ने प्रशासन पर लगाया मिलीभगत का आरोप!

(पटना): इस वक्त की एक खबर धनरूआ थाना क्षेत्र से मिल रही है। गया राज्य मार्ग-01 में अवस्थित वीर बाजार के समीप बाजार के सबसे दक्षिणी बिंदु इमलीतल सड़क के दोनों किनारों पर कुछ घर बसा हुआ है। पास मे एक विद्यालय और कुछ कोचिंग संस्थान भी है, जहाँ सड़क के पक्षिम किनारे पर हमेशा कोयले का ढेर लगा रहता है जिससे न केवल यात्रियों और आवागमन करने वाले लोगो को होता बल्कि विद्यालय की गाड़ियों को मोड़ने और बच्चे को भी आर पार होने मे तकलीफ होती है। ठीक ढेर के पास दोनो तरफ़ मोड़ जहाँ से पैसेंजर का गाडी चढ़ाना, उतरना , पकड़ना और रुकना भी होता है । ये कोयले गया की तरफ यानी झारखंड से आने वाली ट्रको से उतारा जाता है और फिर इसे दूसरे गाड़ी पर लोड करवा कर अलग अलग भेजा जाता है, इस वजह से पश्चमी हिस्सा कोयले के ढेर और बिखराव से जगह भर जाता है शेष जगह पर जो सडक किनारे नाले पर जिसका उपयोग फुटपाथ के तौर पर किया जाता था अब वह भी ईंटो की लम्बी सजी धारियों से भारी हुई है। वही स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कोयले के अवैध जमाखोरी और बिक्री कितना वैधानिक है। बिक्री का लाइसेंस है भी या नहीं लेकिन पुलिस अकसर धंघे कि रखवाली कि भूमिका निभाने के लिए वसूली के लिए पहुंचे रहते है और आरोप लगाया कि प्रति ट्रक के हिसाब से कुछ तय राशि लेते हैं और उससे इस अवैध धंधे का अनुमति व सहमति प्रदान हो जाता है।

Join us on:

Leave a Comment