डॉ. हत्याकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी :-

मोतिहारी के मधुबन में हुए डॉक्टर की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

डॉ जयलाल सहनी हत्याकांड का दो सप्ताह के अन्दर मधुबन पुलिस ने किया उद्भेदन
दो बीघे जमीन के विवाद में डॉक्टर जयलाल सहनी की चाकुओं से गोद गोद कर की गई थी हत्या

जमीन का कागजात चुराने की नियत से घर में घुसे थे हत्यारे ,लेकिन डॉक्टर की नींद खुलने के कारण अपराधियों ने कर दी थी उनकी निर्मम हत्या

हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित लूट का रुपया भी पुलिस ने किया बरामद

हत्या में शामिल चार अपराधी हुए गिरफ्तार

मोतिहारी के मधुबन में पिछले दिनों एक डॉक्टर की हुई निर्मम हत्या का मोतिहारी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है ।पिछले दोनो मधुबन के एक गांव में डॉक्टर जयलाल सहनी की हत्या उनके ही करीबियों और बिजनेस पार्टनर ने गला रेत और हाथो का नस काट कर इसलिए कर दी थी की डॉक्टर जयलाल सहनी का उनलोगो से दो बीघे जमीन का विवाद चल रहा था साथ ही कुछ रूपयो के लेन देन का भी विवाद था जिसको लेकर दोनो पक्षों में पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था ।चुकी डॉक्टर और हत्यारे पहले मित्र थे और वे सभी मिलजुल कर जमीन का कारोबार करते थे लेकिन जयलाल सहनी ने करीब दो बीघे जमीन का कागज और कुछ रुपए अपने पार्टनर से छिपा लिया था जिसके कारण दोनो पक्षों ने तनातनी हो गई थी । मामले का निबटारा प्रेम पूर्वक नही होने के कारण अपराधियों ने एक योजना के तहत उसके घर से उक्त जमीन का कागजात चुराने का प्लान बनाया और पांच की संख्या में अपराधी उनके पिछले दरवाजे से डॉक्टर के घर में प्रवेश कर गए और कागज की खोजबीन करने लगे इतने में डॉक्टर की नींद खुल गई और वो चिल्लाने लगा जिसके बाद अपराधियों ने उसकी गला रेत कर और हाथो की नशे काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी ।एसपी मोतिहारी ने बताया की चुकी ये एक ब्लाइंड केस था और इसमें किसी पर भी नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं था लेकिन मधुबन पुलिस ने हार नहीं मानी और हत्या के मात्र दो सप्ताह के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और हत्या में शामिल छ में से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर इस कांड का पर्दाफाश कर दिया है ।

बाइट :—- डॉक्टर कुमार आशीष एसपी मोतिहारी

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment