रिपोर्ट – आशुतोष पाण्डेय :-
आरा में हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने गए युवक की गोली मारकर की हत्या
मृतक युवक पर पहले से जिले के चांदी और उदवंतनगर थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज
आरा – भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित बधार में मंगलवार की सुबह घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक को गोली बाये साइड सिर में मारी गई है जो दाहिने साइड से आरपार हो गई है। सुबह सुबह घटी हत्या की घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के (प्रतापपुर ) वार्ड नंबर 14 निवासी श्रीराम सिंह का 28 वर्षीय पुत्र नागेश यादव है। इधर मृतक की मां समारोह देवी ने बताया कि जलपुरा गांव के ही कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चला रहा है। आज सुबह जब वह शौच करने के लिए गांव के बधार में गया था। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर मृतक की मां समारोह देवी ने कारण स्पष्ट नहीं बताया कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या किस कारण व किसने की है। सूत्रों की माने तो मृतक युवक पर जिले के चांदी और उदवंतनागर थाने में पहले से ही आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। इस हत्या में परिवार विवाद होने के भी कयास लगाए जा रहे है घटना की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह एवं टाउन थाना पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं घटना के बाद से पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गई है पुलिस हरेक पहलू पर जांच कर रही है हालांकि युवक के पहले से भी कई अपराधिक इतिसाह रहे है।
बाइट – मृतक युवक की मां




