धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी:-
जिले की चर्चित हत्याकांड में पुलिस निष्क्रियता के खिलाफ सैकड़ों लोगो का भीम आर्मी के बैनर तले हुआ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
सैकड़ों की संख्या में न्याय यात्रा में पहुंचे सैकड़ों लोगो ने शहर को किया घंटो जान
पिछले दोनो संग्रामपुर के एक गांव में एक दलित को अगवा कर लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बाद अपराधियों ने तेजाब डालकर चेहरे को कर दिया था बुरी तरह से घायल और गला रेत कर कर दी थी हत्या
पुलिस निष्क्रियता से आक्रोशित भीम आर्मी के लोगों करीब तीन घंटे तक कचहरी मार्ग को किया पूर्णतः जाम और पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी और हंगामा
करीब तीन घंटे बाद पहुंचे सदर एस डी एम और नगर थाने सहित सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाने में पाई सफलता
अधिकारियों ने 48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कारवाही के बाद माने आंदोलनकारी
मोतिहारी एसपी ने जल्द से जल्द घटना का उद्भेदन का मीडिया को दिया आश्वाशन
मोतिहारी की सड़को पर आज भीम आर्मी और अन्य दलित संगठनों ने ऐसा बवाल काटा की करीब चार घंटे तक शहर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था और पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे थे ।स्थिति ऐसी थी की लोग हलकन कर रहे थे और पुलिस प्रशाशन मूकदर्शक बनी हुई थी ।काफी मशक्कत के बाद सदर एसडीएम और नगर थाने की पुलिस और अन्य अधिकारियों के 48 घंटे के अंदर कठोर कारवाही के आश्वाशन के बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने जाम को हटाया तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली ।
पहले देखिए अफरातफरी और भीम आर्मी के उग्र प्रदर्शन की वो तस्वीरें जिसके कारण आज पूरा शहर अस्त व्यस्त रहा
दरअसल पिछले दोनो मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक नौतन गांव में एक दलित लड़की पिंकी कुमारी ,,,काल्पनिक नाम के साथ गांव के कुछ युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसका गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी ।इससे भी उनका जी नही भरा तो अपराधियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया ।घटना के दो दिन बाद पीड़ित मृत लड़की का शव ग्रामीणों की सूचना पर संग्रामपुर थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया और उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप मामले की लीपापोती शुरू कर दी ।परिजनों के बार बार आग्रह के बावजूद पुलिस ने अबतक इस कांड में न तो किसी की गिरफ्तारी की है और न ही मामले का उद्भेदन किया है और वो टालमटोल का रवैया अपनाए हुए थी जिसके कारण आज भीम आर्मी और अन्य दलित संगठनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा देने की मांग और मुवावजे को लेकर शहर में उग्र प्रदर्शन किया है और पूरे मोतिहारी में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया है । तस्वीरों में आप देख सकते है की कैसे भीम आर्मी के सैकड़ों महिला और पुरुष अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाले हुए है और उसके बाद समाहरणालय को जाने वाली सड़क जहां सभी सरकारी कार्यालय और डी एम और एसपी का कार्यालय और आवास है को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया और जमकर हंगामा करते हुए पुलिस प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर खून हंगामा किया जिसके कारण वहां सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार तो लग ही गई साथ में हजारों लोग इस जाम में फंस गए ।
हो हंगामे और सड़क जाम की सूचना पर सदर एस डी एम सुमन सौरभ यादव और अन्य अधिकारी करीब दो घंटे बाद वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगो को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी ,,दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने और मुवावाजे की मांग को माना तब जाकर आंदोलनकारी लोग शांत हुए और जाम को हटाया गया जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली ।
वही इस संबंध में पूछे जाने पर मोतिहारी एस पी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया की हमलोग इस मामले के उद्भेदन के काफी करीब पहुंच गए है और जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा!
मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट




