बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय जिला व्यवसाई सुरक्षा वाहिनी की बैठक शहर के मुख्य बाजार के धर्मशाला में आयोजित की गई जिसमें मुख्य बाजार के बड़े व्यवसाई हिस्सा लिया। बैठक में बेगूसराय में हो बढ़ते अपराध को लेकर चिंता व्यक्त की गई और सरकार से व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग की गई । जिला व्यवसाई सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष जयरामदास और पूर्व मेयर सह व्यवसायी आलोक अग्रवाल ने कहा कि हाल के दिनों में लगातार व्यवसायियों को बदमाशों के द्वारा टारगेट किया जा रहा है रंगदारी और हत्या की घटना को अंजाम दिया जाना है। व्यवसाई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं जिला प्रशासन की सुरक्षा की गारंटी करें, आर्म्स लाइसेंस देने की मांग की गई। इसके साथ ही शूटआउट कांड में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग के साथ साथ गिरफ्तार किए गए बदमाशों को सजा दिलाने की मांग की गई । शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और इसका नियंत्रण पुलिस आफिस से करने की मांग की गई। इस बैठक में शामिल व्यवसायियों ने बढ़ते अपराधिक मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सहयोग की मांग की।
बाईट- जयराम दास, अध्यक्ष जिला व्यवसायी सुरक्षा वाहिनी
बाईट- आलोक अग्रवाल, पूर्व मेयर सह व्यवसाई




