सात दिनों से गायब युवक का शव बरामद, परिजनों ने कहा हत्या!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर: 7 दिनों से गायब युवक का गांव के स्कूल में ही मिला शव, मुस्लिम युवक पर परिवार के सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप, क्षत-विक्षत स्थिति में मिली लाश, कई थानो की पुलिस पहुंची

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव में एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है. युवक पिछले 7 दिनों से गायब था, परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को भी दी थी, लेकिन अब युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

मृतक की पहचान मारकन निवासी जागेश्वर राम के बेटे सुजीत कुमार के रूपये में हुई है. मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही मो इदरीश के बेटे अरमान ने उनके बेटे की नृशन्स तरीके से हत्या की है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक उसे काम के बहाने सूरत लेकर गया था लेकिन वहां काम के बदले इसे पैसा नहीं देता था, जिसके बाद जब युवक गांव आया तो दोनों में पैसे को लेकर कहा सुनी हो गई. उसके बाद से ही सुजीत गायब हो गया.

परिवार के लोगो ने इसकी शिकायत स्थानीय सकरा थाना को की, लेकिन युवक की जानकारी नहीं मिल सकी. वहीं शुक्रवार की शाम गांव के ही एक स्कूल में सुजीत की लाश मिली, जो क्षत विक्षत अवस्था में थी. परिजनों का आरोप है कि अरमान ने ही उसके बेटे की हत्या की है.

वहीं मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के लोग भी गांव पहुंचे. विहिप के जिलाध्यक्ष कृष्णा मुरारी ने बताया कि ये जानबूझकर युवक की नृशन्स तरीके से हत्या की गई है, और इसको लेकर स्थानीय थाना कुछ भी नहीं कर रही है.

वहीं मामले को लेकर स्थानीय सकरा थाना के थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि युवक के गायब होने की सूचना मिली थी, हमलोग खोजबीन कर रहें थे कि इसी बीच लाश मिली है. मामले की जांच कर रहें हैं. वहीं हालात को देखते हुए कई थाना की पुलिस गांव में पहुंची. गांव में तनाव का माहौल है, ऐसे में पुलिस लगातार गश्ती कर रही है.

Join us on:

Leave a Comment