धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
पूर्वी चम्पारण जिला राजद अध्यक्ष का चुनाव आज भारी गहमा गहमी के बीच हुआ। हो हल्ला के बीच प्रदेश से आये पर्यवेक्षक ने अध्यक्ष के संभावित नामों की सूची बनाया,जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को पेश किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। पूर्व विधायक केदार प्रसाद प्रदेश से पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में शामिल हुए। जहां प्रमुख कार्यकर्ताओं और डेलिगेट की उपस्थिति के बाद गहमा गहमी और नारेबाजी के बीच सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को नामित कर दिया गया। जबकि कुछ नेता और कार्यकर्ता आज के बैठक में ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कराना चाहते थे। जिसकारण हो हल्ला की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मोतिहारी नगर के एक निजी विवाह भवन में आयोजित बैठक के बाद प्रदेश पर्यवेक्षक केदार प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए नामित कर दिया गया है। हो हल्ला के सवाल पर पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चा यादव ने कहा कि बैठक में कुछ शरारती तत्व घुस गये थे जिन्होंने हो हल्ला किया है।
BYTE :__केदार प्रसाद,प्रदेश पर्यवेक्षक
BYTE :__बच्चा यादव,राजद नेता
BYTE :__जे.पी.यादव,राजद नेता




