निमंत्रण पर भी क्रांतिकारियों के सम्मान में नहीं गए राहुल, केरल कांग्रेस ने मांगी माफी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

पादरी मामले के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक और विवाद में

तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कारण कोई न कोई विवाद सामने आ रहे हैं। पादरी मामले के बाद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक कार्यक्रम से गैरमौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है। खबर है कि क्रांतिकारियों के सम्मान कार्यक्रम में राहुल के नहीं पहुंचने पर केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरण को माफी मांगनी पड़ी। इससे पहले विवादों में रहने वाले पादरी से मुलाकात को लेकर भी कांग्रेस नेता पर सवाल उठे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के दो क्रांतिकारियों गांधीवादी केई मेमन और पद्मश्री पी गोपीनाथन नायर के स्मारक का अनावरण होना था। यह कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम स्थित NIMS अस्पताल में किया जाना था। खबर है कि इसके लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुधाकरण की मौजूदगी में राहुल को निमंत्रण भी दिया गया था, लेकिन राहुल गांधी के नहीं जाने से एक बार फिर पार्टी कठघरे में खड़ी नजर आ रही हैं।
दरअसल, स्वतंत्रता सेनानियों के इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सुधाकरण, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता एमएम हसन और स्थानीय सांसद शशि थरूर NIMS अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन राहुल नहीं पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह परिवार के सदस्यों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
विवादास्पद पादरी से मुलाकात विवाद
इसके पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को विवादास्पद पादरी जॉर्ज पोन्नया से चर्च जाकर मुलाकात की थी। इसपर भाजपा ने जमकर सवाल उठाए थे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया था-इस शख्स को पहले भी हिंदुओं के खिलाफ नफरत के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने यह भी कहा था कि मैं जूते इसलिए पहनता हूं, ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर दें। भारत तोड़ो आइकॉन्स के साथ भारत जोड़ो? कई भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों द्वारा साझा किए गए वीडियो में जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाने गये पादरी को कथित तौर पर राहुल गांधी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईसा मसीह ही ‘असली भगवान हैं। पादरी राहुल के उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि ईसा मसीह को भगवान माना जाता है या नहीं?

Join us on:

Leave a Comment