संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर :-
महिला का किडनी निकलने मामले में जाँच के लिए बनाई गई कमिटी ; फर्जी अस्पतालों पर होगी सख्त कार्यवाई
बीते दिनों ज़िले के सकरा थाना क्षेत्र में पीड़िता का किडनी निकाल लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.कल देर शाम एसएसपी जयंत कांत भी मौके पर पहुँच कर छानबीन किए. साथ ही आज पटना से टीम भी जाँच करने आई हुई है.ज़िले अधिकारी ने प्रणव कुमार में जाँच का आदेश दे दिया है.साथ ही कमिटी भी गठित कर दिया है.
ज़िला अधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि इस मामले में ऑलरेडी एक FIR दर्ज कराया गया है.आगे जाँच कि कार्यवाई चल रही है.एडमिनिस्ट्रेटिव स्तर पर एक ACMO,एक सर्जन,एक gynocologist और सकरा PHC के अधिकारी को मिलाकर एक कमेटी बनाई गई है.जिनके द्वारा जांच कि जा रही है.आज शाम तक जाँच रिपोर्ट समिट कि जाएगी.जिसके आधार पर भी कार्यवाई सुनिश्चित कि जाएगी.वर्तमान में पीड़ित महिला का इलाज SKMCH में कराई जा रही है.इलाज प4 लगातार पर्यवेक्षण रख रहे है.डॉकटरो से भी लगातार बात चीत हो रही है.आगे भी जिस स्तर पर जरूरी होगी,डॉक्टरों कि सलाह पर चिकित्सा करवाई जाएगी.इन सब के साथ साथ सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि ज़िले में फर्जी अस्पतालों के लिस्ट तैयार किया जाए.उसके बाद उन सब भी कठोर कार्यवाई की जाएगी.
बाइट – डॉ प्रणव कुमार (जिलाधिकारी,Muz)




