बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पीटाई कर पुलिस को सौंपा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

हाजीपुर – बेलसर ओपी के मझौली पंचायत में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेलसर ओपी क्षेत्र के मझौली पंचायत में एक युवक बच्चा चोरी कर भाग रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी पिटाई के दौरान मौके पर आसपास के सैकड़ों लोग जुट जाएं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौंप दिया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment