मुख्यमंत्री ने गयाजी डैम का किया लोकार्पण,फल्गु नदी पर बने पुल का किया उद्घाटन!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे. जहां से सड़क मार्ग से सीधे फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पहुंचे. जहां उन्होंने फल्गु नदी पर बने गयाजी डैम का लोकार्पण किया. साथ ही उन्होंने देवघाट से सीताकुंड पिंडवेदी तक जाने के लिए फल्गु नदी पर बने पुल का भी उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने गयाजी डैम का जायजा भी लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई.
इस मौके पर उनके साथ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री संतोष कुमार सुमन, पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत, विजय चौधरी, आलोक मेहता, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि फल्गु नदी में जल नहीं रहने से पिंडदानयों को श्राद्ध ककर्मकांड करने में परेशानी होती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गयाजी डैम का निर्माण कराया गया है. जो भारत का सबसे लंबा 411 मीटर लंबा रबर डैम है. डैम का कार्य वर्ष 2000 में शुरू हुआ था, जिसे 2023 तक पूरा करना था. लेकिन तेज गति से हुए कार्य के कारण वर्ष 2022 में ही यह बनकर तैयार हो गया और इसका उद्घाटन किया गया. यह डैम 334 करोड़ की लागत से बना है, जो जमीन से 3 मीटर ऊंचा है. जिसकी लंबाई 411 मीटर है. अब इस डैम के बन जाने से फल्गु नदी में सालोभर 3 फीट पानी रहेगा. जिससे पिंडदान करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. यह गया वासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात है. इसके बनने से शहर के लोगों में खुशी का माहौल है.

रिपोर्ट- मनोज कुमार सिंह
गया.

Join us on:

Leave a Comment