ईंट निर्माता संघ का विभिन्न मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार :-


जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चौक के समीप बिहार ईट निर्माता संघ के बैनर तले अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर ईट भट्ठा संचालक एवं श्रमिक मजदूरों ने रोष प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया धरना दिया। इस दौरान धरना पर बैठे ईट भट्टा के संचालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। ईट भट्ठा के संचालकों का कहना है कि सरकार के द्वारा लगाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए, लाल ईट पर सरकारी कार्य में लगाई गई रोक वापस ली जाए, अगर सरकार सरकारी कार्यों में लाल ईट के उपयोग पर लगाए गए रोक वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में ईट भट्ठा संचालक अपने आंदोलन को और धारदार बनाएंगे। ईट निर्माता संघ के मनीष कुमार ने कहा कि कोयला के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से और सरकार द्वारा जीएसटी को एक प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है जिसके कारण ईट भट्ठा मालिकों को परेशानी काफी बड़ी हुई है। उन्होंने अपनी आवाजों को बुलंद करते हुए कहा कि ईट का सरकारी रेट पांच से छह रुपये के बीच है। जिसे बढ़ाकर 10रुपया सरकार अभिलंब करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो ईट भट्ठा संचालक आने वाले दिनों में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगा।
बाइट – मनीष कुमार, ईट भट्ठा संचालक

Join us on:

Leave a Comment