सिर्फ नफ़रत फैलाने की राजनीती करती है भाजपा – राजद!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में राजद के जिला संगठन प्रभारी सह विधायक रणविजय साहू संगठन विस्तार को लेकर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रणविजय साहू ने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत फैलाकर और ध्रुवीकरण कर राजनीति करती है वैश्य समाज को आज तक भाजपा ने ठगने का काम किया है बेगूसराय में 7 विधानसभा सीट है उसके बावजूद किसी भी वैश्य समाज को टिकट नहीं दिया है वैश्य समाज टैक्स देने का काम करता है वोट देने का काम करता है लेकिन उसकी उपेक्षा भाजपा में की जाती है जबकि राजद में उनको वैश्य समाज से होने के बावजूद विधायक बनाने का काम किया। राजद लगातार सभी जाति धर्म को लेकर लगातार चल रही है तेजस्वी यादव लगातार संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है इसी को लेकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है जिसमें सभी लोगों को जोड़ा जा रहा है।
बाईट- रणविजय साहू संगठन प्रभारी बेगूसराय सह विधायक

Join us on:

Leave a Comment