बेगूसराय :- बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में बिजली तार की चपेट में आने से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर गांव की घटना। बताया जाता है कि कल देर शाम महिला शौच करने गांव के बाहर गई थी शौच कर लौटने के क्रम में बांध किनारे गिरे करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम रानी 1 के वार्ड 4 निवासी 47 वर्षीय मीना कुमारी के रूप में हुई। मीना कुमारी जब शौच कर वापस नहीं आई तो परिजन खोज बिन करने गए तो बांध किनारे महिला का शव बिजली के तार से लिपटा हुआ मिला। महिला की मौत की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस आज शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment