अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट :-
पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नदी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद। 4 गिरफ्तार, ट्रक जब्त!
(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी खबर फतुहा नदी थाना क्षेत्र से मिल रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजे की एक बड़ी खेप को बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गांजे से भरी ट्रक जो कि उड़ीसा के रास्ते होते हुए दियारा में भेजने के लिए आ रही है। नदी थानाध्यक्ष ने डीएसपी राजेश मांझी के नेतृत्व में कारवाई करते हुए ट्रक को एन एच- 30 पुराना के पास से जब्त करने में सफलता हासिल की है. इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि ट्रक चालक केबिन व डाला के बीच गांजा तस्करी करने हेतु विशेष बाक्स बनाया है, जिससे किसी को शक न हो. इस संबंध में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक व्यक्ति भागने में सफल रहा है गिरफ्तार लोगों में ट्रक चालक दिलीप कुमार, संजय सिंह, सुबोध कुमार (तीनों जिला गोपालगंज) एवं मौजीपुर कृपालटोला के बिरेन्द्र राय शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल व एक दस चक्का ट्रक को भी जब्त किया है. बरामद गांजे का कुल संख्या 73 बंडल जिसका कुल वजन 363.500 किलोग्राम है. गांजे को बरामद करते हुए पुलिस ने कांड संख्या 341/22 दर्ज कर लिया है! वही थानाध्यक्ष द्वारा फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है!!




