जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा,पूर्व नगर आयुक्त के नाम पर किया जारी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा पूर्व नगर आयुक्त के नाम पर किया जारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया है जहां पर मुजफ्फरपुर नगर निगम के एक पूर्व नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के नाम पर जारी किया गया निकाली गई बड़ी संख्या में जन्म प्रमाणपत्र को
आपको यह बता दें कि बीते ही ये 19 जुलाई 2022 के हुए तबादले के बाद से अब अचानक ही अब 17 अगस्त को भी जारी किया गया फर्जी रूप में कई जन्म प्रमाणपत्र पत्र को जिसकी जानकारी के बाद से ही नगर निगम मुजफ्फरपुर की प्रशासन में हड़कंप मच गया है और इसको लेकर उप नगर आयुक्त ने कहा मामला गंभीर जानकारी मिली है और अब इसकी करवाई जा रही है जांच के उपरांत किया जा जायेगा करवाई।

आपको बता दें दरअसल पूरा मामला एक मामला साइबर फ्रॉड और फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र जारी करने वाले बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसमे कई जन्म प्रमाण पत्र मिले है जिसकी जानकारी के बाद नगर निगम मुजफ्फरपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।जिसमे यह पाया गया है कि कई निर्गत किया गया हुआ जन्म प्रमाण पत्र पर भी पूर्व नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का और सांखिक पदाधिकारी का हस्ताक्षर है जिसको इश्यू किया गया है जबकि पूर्व नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का तबादला 19 जुलाई 2022 को ही किया जा चुका है और अब एक माह बाद 17 अगस्त 2022 को उनके नाम पर निर्गत किया गया हुआ जन्म प्रमाणपत्र को जारी किया गया है।

पूरे ही मामले को लेकर को लेकर के उप नगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिया है और बताया है की इसकी जांच करवाई जा रही है कि ऐसा कैसे जारी किया गया है और जबकि इसको लेकर काफी बारीकी बरती जाती है और एक पूर्व नगर आयुक्त के नाम पर कैसे जारी किया गया है इसकी जांच करवाई जा रही है।

बाइट ओसामा इब्न मंसूर उप नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर नगर निगम

Join us on:

Leave a Comment