आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
बिहार के आरा में एकादशी पर्व का व्रत कर तालाब में नहाने गई किशोरी समेत दो लोगों की गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई.इस घटना की खबर मिलते ही मृतिका के परिवार समेत पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.वही घटना की जानकारी मिलते नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डुबे किशोरी समेत दोनों लोगों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में नारायणपुर थाना के मड़नपुर गांव निवासी सत्यनारायण सिंह की 15 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी और अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी अखिलेश सिंह की 18 वर्षीय पत्नी अंजू देवी बताई जा रही है.जो रिश्ते में दोनों बहन लगती है.परिजनों की मानें तो कल एकादशी पूजा को लेकर दोनों लोग (कर्मा-धर्मा) का व्रत रखा था.उसी को लेकर कल देर शाम दोनों गांव के स्थित एक तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी तभी तालाब में बनी सीढ़ी से उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में गीर गई.जिससे उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन व स्थानीय लोग पहुंचे और देर रात काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे दोनों शव को बाहर निकाला.जिसके बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. बहरहाल घटना के बाद मृतिका के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।
बाइट-प्रमोद सिंह,मृतिका के चाचा




