शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट :-

भागलपुर, सोमवार को कुशल युवा कार्यक्रम संस्थान आईट्रेट इंफो एवं बिहार आइ. ए. एस. के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सराय स्थित महादेव सिंह कॉलेज में किया गया।
जहाँ पर मुख्य अतिथि के रूप में भरत जी राम (सहायक निदेशक, नियोजन, भागलपुर) एवं सम्मानित अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रिन्सिपल डाॅ अरविंद कुमार सिंह जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
फिर संस्था के निदेशक बिज़य आनंद एवं निदेशिका चन्दना चौधरी ने दोनों अतिथियों शाल एवं पौधा देकर स्वागत किया। चन्दना चौधरी ने स्वागत संबोधन किया एवं स्वागत गान सिमरन कुमारी ने प्रस्तुत किया। हसमत मेराज ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला तो प्रणव प्रियदर्शी ने जीवन की प्रथम शिक्षिका माँ को समर्पित करते हुए गाना गाया। कुशल युवा कार्यक्रम करने वाले प्रदीप यादव जिसने बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में नौकरी प्राप्त कर ली, उसने अपने जीवन में इसके प्रभाव को बताया। प्रिन्सिपल श्री अरविंद कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि वे आगे भी हमारी संस्था के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सहयोग करते रहेंगे चाहे वह कुशल युवा कार्यक्रम हो, या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ही या फिर जॉब कैम्प लगाना हो। विभागाध्यक्ष विभु कुमार राय ने आज के दौर में शिक्षकों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री भरत जी राम ने सबको शुभकामनाएं देते हुए भारत की सभ्यता और संस्कृति को पहचानने और आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने मंच से यह घोषणा भी की कि वे बहुत ही जल्द सिविल सर्विसेस एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को बिहार IAS के बैनर तले प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देते रहेंगे जिसमें और भी कई अधिकारीगण एवं शिक्षाविद अपना योगदान देंगे। इसके लिए वो जल्द ही Super 20 की परिक्षा भी लेंगें जिन्हें निःशुल्क यह सभी सुविधाएं मिलेंगी।
संस्था के निदेशक बिज़य आनंद ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और सही शिक्षा, संस्कार और हुनरमंद बनना उसका अधिकार भी है और जरूरत भी, और यह सबके मिले-जुले प्रयास और इच्छाशक्ति से ही सम्भव है।
कार्यक्रम में कालेज के शिक्षकों डाॅ विभु राय, डाॅ कुमारी आशा, डाॅ रुपा श्री जैसवाल, डाॅ आंनद मिश्रा, डाॅ आद्या प्रसाद सिंह, डाॅ बंशीधर मिश्रा, डाॅ रामचंद्र भगत, डाॅ शारदानंद मिश्रा, डाॅ प्रेम शंकर सिंह, डाॅ एस के डोकानिया, डाॅ बिजय कुमार ठाकुर, डाॅ सि पी आजाद, डाॅ प्रवीन सिंह, डाॅ राजेश कुमार राय, डाॅ सुरेश प्रसाद यादव, डाॅ संतोष कुमार झा आदि सहित लगभग 30 शिक्षकों को अतिथियों द्वारा आभार पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में दोनों सम्मानित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
लक्ष्मी कुमारी ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर संस्था के शिक्षक गोपाल कुमार, प्रियंका कुमारी, सिमरन कुमारी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment