अभिनंदन हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने लालगंज में कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा बिरन गांव निवासी चितरंजन सिंह के लड़का अभिनंदन का दिल्ली से गायब होने के बाद उसकी हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व मे लालगंज में छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस फिर दूसरी बार लालगंज पहुंची। जहाँ बिलनपुर गांव निवासी दिनेश सहनी के लालगंज के नुनुबाबू चौक स्थित उनके तीनों मकान पर एवं तिनपुलवा चौक स्थित दुकान पर सहित कई जगहों पर दिल्ली पुलिस ताबर तोड़ छापेमारी करते हुए लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के मुखिया राम प्रवेश सहनी सहित कई लोगो को पूछताछ के लिय हिरासत मे लिया। हिरासत में लेने के बाद पूरे दिन छापेमारी और पूछताछ होती रही। इस वजह से पूरे दिन गहमागहमी बना रहा। मुखिया रामप्रवेश सहनी को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय, जलालपुर मुखिया सुधांशू कुमार,सररिया मुखियापति लखिन्द्र राय,गुरमिया मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू रैम्बो समेत कई प्रतिनिधि थाना पर पहुँचकर दिल्ली पुलिस और लालगंज पुलिस से मामले की जानकारी ली। बताया गया कि मुखिया रामप्रवेश सहनी के भतीजे का संलिप्तता अभिनंदन के हत्या मे पाई गई थी। लेकिन छापेमारी के दौरान मुखिया के भतीजा कही नही मिला। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के मुखिया रामप्रवेश सहनी सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। लेकिन मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय सहित कई पंचायतों के मुखिया के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने मुखिया रामप्रवेश सहनी सहित सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद बॉन्ड बनवा कर छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान अभिनंदन के परिजनों के सैकड़ों समर्थक थाना पर मौजूद रहे। तो वहीं मुखिया रामप्रवेश साहनी के भी सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष ने मुखिया के समर्थन में लालगंज थाने पर पहुंचे। इस बीच कई बार दोनों पक्षों के बीच माहौल गर्मा गर्मी का भी बनते दिखा।

Join us on:

Leave a Comment