रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा थाना क्षेत्र के इंदिरा टोला इलाके में जमीन विवाद को लेकर भतीजा ने अपने ही चाचा का गला रेत दिया घटा में चाचा बुरी तरह से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में मोकामा के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है बताया जाता है कि मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच इंदिरा टोला के रहने वाले रमेश मांझी घर से बाहर शौच के लिए निकले थे तभी उसका भतीजा शंकर माझी पीछे से आया और तेजधार हथियार से गला रेत दिया लेकिन बीच बचाव करते हुए रमेश माझी भाग निकला वहीं स्थानीय लोग जब मामला पता चला तो उसे अस्पताल लाया वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मोकामा थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को गंभीरता से जांच में जुट गई है




