लिफ्ट देने के नाम पर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

बाढ़ पुलिस ने बाढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर भोले भाले यात्रियों को लग्जरी वाहन में लिफ्ट देकर ठगी एवं छीनतई करने वाले सरगना के चार सदस्यों को नालंदा जिला के नूरसराय इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि तीज के दिन हावड़ा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 4:30 बजे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर कर पंडारक थाना क्षेत्र निवासी सगुन राम अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक व्यक्ति ने उसे बातचीत करने के क्रम में बताया कि मैं भी उसी के गांव के बगल का रहने वाला हूं और मेरे लिए अपना वाहन आ रहा है तुम भी साथ में चलो, शगुन राम उसके साथ बैठ गया रास्ते में उसके सामान नकद और ATM छीन लिया और मारपीट कर एटीएम पिन पूछकर 40 हजार नकद निकाल लिया, पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल का सहारा लेते हुए टेक्निकल सेल के मुकेश कश्यप और उनके साथी ने सरगना का पता लगाते हुए नालंदा जिला से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कई चोरी के सामान और वाहन भी जप्त किए गए हैं, पुलिस अभी पकड़े गए चारों अपराधी के नाम क्रमश – रंजन पासवान — हरेंद्र पासवान, — सूरज पासवान तीनो नूरसराय एवं – सूरज कुमार चंडी नालंदा को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी दी!

वाइट– अरविंद प्रताप सिंह ASP

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें