शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
:- बड़हिया गोलीकांड की 45 वीं वर्षगांठ पर अपराधी पुलिस गठजोड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की अंधाधुंध फायरिंग के शहीदों को सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता रामानुग्रह प्र सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गयी।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्थल पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा घटना का विरोध करते हुए काला झंडा भी फहराया।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने काला बिल्ला लगाकर पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ रोष प्रकट किया। बताया जाता है कि 02 सितंबर 1977 को बड़हिया में आपराधिक अत्याचार का विरोध कर रहे आम लोगों पर बड़हिया थाने के पास पुलिस द्वारा अंधाधुंध की गयी फायरिंग में बड़हिया नगर के रामचन्द्र सिंह, रामसुरेश सिंह,रामनदन सिंह, गौरी शंकर सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह व प्रखंड़ के निजाय निवासी इंद्रदेव सिंह कुल सात लोग शहीद हो गये थे तथा दर्जनों लोग घायल हुए थे। तभी से उस घटना के बिरोध में प्रतिवर्ष बड़हिया थाना के समीप शहीद स्थल पर काला झंडा फहराकर तथा काला बिल्ला लगाकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रकट किया जाता है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।




