पटना में BTET अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठी चार्ज, कई घायल!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

एक महिला गिरफ्तार, पीटे जाने का लगाया आरोप

पटना : परीक्षा की मांग आयोजित करने को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे BTET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है। जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। डाकबंगला चौराह के पास इन पर लाठी चलाई गई। प्रदर्शनकारी BTET अभ्यर्थी राजभवन का घेराव करने के लिए डाकबंगला चौराहे से आगे की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई। इसपर पुलिस ने लाठी के बल पर उन्हें तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने एक महिला प्रदर्शनकारी को हिरासत में भी लिया है। हिरासत में ली गई महिला ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बेरहमी के पीटा। बता दें कि पिछले दिनों शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद इस इलाके को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया था। पटना प्रशासन की ओर से गर्दानीबाग इलाके में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई थी। लेकिन, BTET अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से राजभवन मार्च और राजभवन के घेराव की घोषणा कर दी थी। योजना अनुसार वे राजभवन की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने लाठीचार्ज करके रोक दिया।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में बीएड और डीएलएड पास शिक्षक अभ्यर्थी गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति पर इकट्ठा हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए डाक बंगला चौहारा की ओर चल पड़े। पुलिस ने बिस्कोमान भवन के पास उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया। जिससे माहौल गर्म हो गया।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार सातवें चरण की शिक्षक भर्ती निकालने वाली है। उनकी मांग है कि पिछले चरण की बैकलॉगिंग को रद्द करते हुए उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए। इसके लिए शिक्षक बहाली शुरू करने से पहले BTET परीक्षा आयोजित किया जाए, ताकि उन्हें भी सातवें चरण की शिक्षक बहाली में भाग लेने का अवसर मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment