अपराधियों भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहें हैँ मुख्यमंत्री – विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार, पटना
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है ।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं । भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के साथ मिलकर बिहार की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं ।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के अपने कार्यकाल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जब कार्रवाई की बात होती है तो ये लोग तिलमिला जाते हैं और प्रधानमंत्री ने जो भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद किया है उसके प्रति मां भारती के सपूत संकल्पित हैं ।
विजय सिंहा ने लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर कहा कि भ्रष्टचारियों के साथ गलबहियां करने वाले छोटे भाई भी बड़े भाई के पास चले जायेंगे ।

Join us on:

Leave a Comment