देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो, जदयू कार्यालय में लगे नारे!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

तीन दिवसीय राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का जायजा लेने पार्टी दफ्तर पहुंचे थे सीएम

पटना : जदयू की तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से यहां पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुरु हो रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचे और कहा कि बैठक में दूर-दूर से पार्टी के नेता शामिल होने आएंगे। मैं पहले ही यह देखने आ गया कि व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं रह गई है। इस बीच सीएम के यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए-देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो। हालांकि जब मीडिया ने नीतीश कुमार से पीएम उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि ये सब फालतू बात है। मैं बार-बार मना करता हूं और आप सब हर बार यही पूछने लग जाते हैं।

जदयू की आज से शुरू तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के देश भर के सैकड़ों नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी की रणनीति तय की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment