संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
तीन तलाक के बाद अब देवर से हलाला का दबाव देने का आरोप थाने में मामला दर्ज मानवाधिकार की पहूची टीम
मुजफ्फरपुर, जिले के सकरा में तीन तलाक के बाद सवा साल से हलाला के लिए एक महिला पर दबाव बनाया जा रहा है। ससुराल पक्ष का दबाव है कि देवर या ननदोई से हलाला के बाद ही उसका उसके पति फिर से निकाह होगा, जिसके बाद वह ससुराल में रह सकेगी।
हलाला से इंकार कर रही महिला 21 अगस्त को ससुराल में रहने के लिए पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला ने सकरा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद महिला ने मानवाधिकार के पास भी आवेदन देकर गुहार लगाई थी जिसके बाद मानवाधिकार की टीम महिला के घर जांच में पहूँची मालूम हो की 26 अगस्त को महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जिस पंचायती में उक्त महिला को तीन तलाक दिया गया था, उसमें शामिल लोगों का बयान लिया जाएगा। फिलहाल, उसका पति कोलकाता में है। वहां वह व्यवसाय करता है। दर्ज मामले मे ससुर, सास, ननद और देवर को आरोपित बनाया है। ससुर पर भी गलत नजर रखने का आरोप है।
शादी के बाद ससुराल में। ठीक से रह रही थी। इसी दौरान एक बेटा भी हुआ। इसके बाद पति ने 10 लाख रुपए नगद और पांच भर सोना दहेज में लेने के लिए बार बार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिसमें ससुराल के अन्य लोग भी शामिल थे। दहेज के लिए डेढ़ साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तब अप्रैल 2021 में पिता ने ससुराल मे पंचायती रखी। इसी पंचायती में पति ने तीन तलाक दे दिया। तब से. ससुराल में रहने के लिए ससुराल पक्ष के लोग हलाला का दबाव बना रहे है वही पीङीता ने मानवाधिकार से न्याय की गुहार लगाई थी जिसके बाद जांच करने पहूची टीम ने महिला का पक्क्ष रखते हुए न्याय दिलाने की बात कही
बाईट-निरमला शर्मा अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग




