लखीसराय में युवक ने गले में फंदा डालकर किया आत्महत्या!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

लखीसराय । कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित निजी मकान में एक युवक ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया है । जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान वार्ड नंबर 27 निवासी मसूदन साव का पुत्र महेश साव के रूप में किया गया है । सूचना पा कर मौके पर पहुंची कवैया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है की युवक मंदबुद्धि था और उसका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था । हालाकि की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है । लेकिन पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता लग पाएगा ।

Join us on:

Leave a Comment