गणेश चतुर्थी पर मंत्री गोयल के घर पीएम मोदी ने धोती-कुर्ता पहन की बप्पा की आरती!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

कांग्रेस नेता सिंघवी व व्यवसायी सुनील मित्तल भी पूजा में शामिल हुए

नई दिल्ली : गणेश चतुर्थी के दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद मांगा और आरती भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नारंगी रंग के कुर्ते और सफेद धोती में दिखे। साथ ही उनके कंधों पर चमकीले नारंगी रंग का 'अंगवस्त्रम' भी था। आरती करने से पहले प्रधानमंत्री पीयूष गोयल के घर पर इकट्ठे हुए सभी लोगों का उन्होंने अभिवादन भी किया और शुभकामनाएं दीं। इस पूजा में वहां कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और व्यवसायी सुनील भारती मित्तल भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने गणेश पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने सहयोगी पीयूष गोयल जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। भगवान श्री गणेश की कृपा हम पर सदैव बनी रहे। इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि दया और भाईचारे की भावना हमेशा बनी रहे। इसी के साथ उन्होंने एक संस्कृत श्लोक साझा कर लिखा-गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।

Join us on:

Leave a Comment