रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
पटना : राजद सुप्रीमो और बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले की आज गुरुवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। यह सुनवाई जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र राय की बेंच में होगी। उम्मीद की जा रही है कि आज तलाक पर अंतिम फैसला हो जाएगा।
तेजप्रताप यादव ने कोर्ट में अर्ज़ी दी थी कि उन्हें पत्नी से तलाक चाहिए। जबकि पत्नी ऐश्वर्या का कहना है कि वे तलाक नहीं चाहती है और उन्हें तेज प्रताप यादव के साथ ही रहना है। पिछली सुनवाई में ऐश्वर्या के वकील पीएन सिन्हा कोर्ट में हाज़िर नहीं हो सके थे। इसपर ऐश्वर्या ने सुनवाई की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। ऐश्वर्या के वकील के जूनियर निलांजन चटर्जी ने कोर्ट से स्टे चाहा लेकिन कोर्ट ने इसे नामंजूर कर दिया था।
अब तक कई बार इस मामले की सुनवाई हो चुकी है लेकिन अंतिम फैसला अब तक नहीं आ सका है। लेकिन आज उम्मीद जताई जा रही है कि सुनवाई के बाद कोर्ट की तरफ से अंतिम फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।




