अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब मामले में 6 के साथ एक वारन्टी गिरफ्तार!

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-


नरकटियागंज।
शिकारपुर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर एक वारन्टी समेत शराब मामले में 6 लोगो को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार आरोपितों में अख्वा जमुनिया निवासी महेश पासवान, डुमरिया निवासी निप्पू गुप्ता ,शेख गुलजार,चन्देश्वर चौधरी, शिवगंज निवासी भूषण पटेल व धुमनगर निवासी जीउत यादव शामिल है।वही फरार चल रहे एक वारन्टी को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान डुमरिया निवासी रंजन पटेल के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की अलग- अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए एक वारन्टी समेत शराब मामले 6 लोगो की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान 12 लीटर चुलाई शराब भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें