गरीबों और दलितों के मान सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। – रीता रवि!

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

(तीसरा दिन भी हड़ताल जारी रही, हड़ताल से घरों का कचरा सड़क पर पसरा)

बेतिया :- 11 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम बेतिया के सफाई कर्मियों का आज तीसरा दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। शहर में चारों तरफ कूड़े का अंबार लगने से राहगीरों को नाक बंद कर आवागमन करना पड़ रहा है। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ बैनर तले नगर निगम के गेट पर ताला जड़ते हुए निगम के सैकड़ों कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पुनदेव कुमार की अध्यक्षता में धरना पर बैठ गए।

धरना को संबोधित करते हुए हड़ताली कर्मचारी गणों के समर्थन में उतरी भाकपा माले के नेत्री सह वार्ड नंबर 27 के निवर्तमान पार्षद श्रीमती रीता रवि ने कर्मचारियों का 11 सूत्रीं मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि पिछली सरकार की तरह सूबे की नई सरकार भी उच्च न्यायालय के साथ आंखमिचौली करते हुये, सफाई कर्मचारियों के मान सम्मान से खिलवाड़ कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दुनियां के सबसे छोटा काम करते हैं। जिसे दुनियां के लोग देखना भी पसंद नहीं करते,उसे कर्मी अपने सर पर उठाते हैं। बावजूद उसके बिहार की सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोयी हुयी है। आगे भाकपा माले नेत्री ने सरकार से यह मांग किया कि सरकार महासंघ के नेताओं के साथ सम्मानजनक वार्ता कर कर्मचारियों का सभी 11 सूत्री मांगों को शीघ्र मान ले,वर्ना नहीं मानने पर भाकपा माले गरीबों और दलितों के मान सम्मान के लिए इस लड़ाई को और धारधार बनाते हुये सड़क से विधान सभा के सदन तक लड़ेगी। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा बेतिया नगर निगम के अध्यक्ष पुनदेव कुमार और संघ के नेता नूर आलम ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को सरकार नहीं मानती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। नेताद्वय ने कहा कि एक तरफ आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा राष्ट्र अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है तो दुसरी तरफ सरकार दशकों से गरीबों और सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेलापन व्यवहार करने से बाज नहीं आ रही है। नेताओं ने कहा की अबकी बार यह लड़ाई आर पार की है। मौके पर उपस्थित निकाय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष अमीत कुमार,राजेश कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार,अजय तिवारी,रंजीता कुमारी,प्रभावती देवी,माला देवी,रेखा देवी,कैलाश राउत,अमर कुमार, मंजय साह आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें