अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-
नरकटियागंज। :-
शिकारपुर थाना के चनपटिया सेंटर से जब्त खाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चालक चिउटाहा बाजार निवासी गोविंद साह को जेल भेज दिया गया है।जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे तस्कर पचामवा गाँव निवासी गुलेल मिया व चालक गोविंद को भी नामजद किया गया है। प्राथमिकी में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया है कि शिकारपुर पुलिस ने एक पिकअप पर लदे खाद को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

जांच में चालक ने खाद से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नही किया। जांच में तस्करी के लिए खाद ले जाने की पुष्टि होने पर चालक व खाद तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की चनपटिया सेंटर से 70 बोरा यूरिया खाद लदा एक पिकअप को जब्त किया गया था। सूचना पर जांच के बाद जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा चालक व तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार चालक को जेल भेजते हुए तस्कर की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।




