पूर्व मंत्री भोला राय को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला बाबू के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. साथ में है उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव . भोला बाबू के तैल चित्र पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण.

खबर वैशाली के राघोपुर से है जहाँ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला बाबू के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने सीएम नीतीश कुमार राघोपुर पहुँचें है. सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री विजय चौधरी के साथ वैशाली और पटना जिले के पदाधिकारी मौजूद है. सीएम ने पूर्व मंत्री भोला राय की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. परिजनों से मिलकर सीएम ने सांत्वना दी. बता दें कि पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय का निधन इलाज के दौरान आईजीआईएमएस पटना में गुरुवार को हो गया था. बिहार सरकार में मंत्री रहे 90 वर्षीय भोला राय ने पटना में अंतिम सांस ली थी. भोला राय राजद की सरकार में ईख एवं हस्तकरधा मंत्री थे।भोला राय पहली बार 1980 में राघोपुर से विधायक बने तीन बार विधायक रहे भोला राय ने लालू यादव के लिए अपनी सीट 1995 में छोर दी. उसके बाद से राघोपुर सीट पर लालू प्रसाद यादव के परिवार का कब्जा है. हालांकि 2010 में सतीश कुमार ने जदयू से टिकट लेकर राबड़ी देवी को पराजित कर दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहुंचकर भोला बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कीया. साथ ही उनके घर वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया.

Join us on:

Leave a Comment