मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने मां-बेटी को पीटा!

SHARE:

जमुई से पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर एक मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.

बताया जाता है कि इस्लाम नगर मोहल्ला निवासी रामबालक यादव की पत्नी रूणा देवी अपने घर की छत पर भीगा हुआ कपड़ा सुखाने के लिए चढ़ी थी. तभी उससे गिर रहे पानी दबंग पड़ोसी कैलाश यादव के घर के पास पहुंच गया. जिससे नाराज दबंग पड़ोसी कैलाश यादव .अजीत यादव. सुरजीत यादव सहित अन्य लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसे लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया.

वहीं महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी रानी कुमारी के साथ भी दबंगों ने मारपीट की जिसमें दोनों घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जहां सदर थाने की पुलिस के द्वारा घायल के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बाइट-01 रूणा देवी घायल

Join us on:

Leave a Comment