प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बाइक सवार डॉक्टर को कार सवार ने ठोकर मार दी जिसके बाद डॉक्टर सड़क पर गिर गए तभी दूसरा वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में डाक्टर को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के पास एन एच 31 की है। बताया जाता है समस्तीपुर जिले में कार्यरत पीएचसी प्रभारी मीरगंज निवासी डाक्टर अरूण कुमार अपनी बाईक से ड्यूटी समस्तीपुर जा रहे थे।

जाने के दौरान ज्ञान भारती स्कूल के पास तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद डाक्टर अरूण कुमार एन एच पर गिर गए तभी दूसरा वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में अरूण कुमार को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में डाक्टर सदर अस्पताल पहुंचे हैं। डाक्टर में ग़म का माहौल है।




