प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र सितेश कुमार फाइनेंस कंपनी में काम करता था और वह बरौनी चौक के पास एक बाइक सवार को बिना नंबर प्लेट देखकर रोका जिसके बाद वह भागने लगा। बाइक सवार को भागते देख सितेश अपनी बाइक से उसका पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।

दिनदहाड़े हुए इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पुलिस प्रशासन की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है ।बरौनी चौक पर ही पुलिस वाहन भी जांच कर रही थी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है सितेश कुमार फाइनेंस कंपनी में काम करने के दौरान किस्त भुगतान नहीं करने वाले बाईक और चार पहिया वाहन को पकड़ने का काम करता था।
बाईट- मृतक के पिरजन




