अब पंचायत के कार्यपालक सहायक ही पोर्टल पर करेंगे जन्म मृत्यु की प्रविष्टि।

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

ठकराहाँ।ठकराहां और भितहा प्रखंड के पंचायतों में 21 दिन के अन्दर जन्मे और मृत व्यक्तियों का पंजीकरण पोर्टल पर प्रविष्टि का काम अब पंचायत के कार्यपालक सहायक करेंगे। एसडीएम ने भितहा व ठकराहां के सीडीपीओ के प्रतिवेदन पर दोनों प्रखंडों के बीडीओ को पंचायत कार्यपालक सहायकों को प्राधिकृत करने का आदेश दिया है। क्योंकि जिला सांख्यिकी कार्यपालक से प्राप्त यूजर आई.डी पंचायतवार है। इसका ओटीपी संबंधित पंचायत सचिव के मोबाईल पर आता है।

जन्म व मृत्यु का डाटा पंजीकरण पोर्टल पर प्रविष्टि का काम बाल विकास परियोजना के डाटा इंट्री ऑपरेटर जिम्मे है। लेकिन पंचायत सचिव से ससमय संपर्क ना होने अथवा ओटीपी समय से प्राप्त ना होने के चलते पोर्टल लॉग आऊट हो जाने और ससमय जन्म व मृत्यु का डाटा प्रविष्टि नही होने से प्रमाण पत्र जारी होने में बिलंब की समस्या से सीडीपीओ ने एसडीएम को अवगत कराया था। इसके मद्धेनजर एसडीएम द्वारा आंगनबाड़ी सेविका सह उप रजिस्टार (जन्म व मृत्यु) का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करने हेतु जन्म व मृत्यु पंजीकरण पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि का काम पंचायतों में पंचायत कार्यपालक सहायक से कराने का आदेश दोनों प्रखंडों के बीडीओ को दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें