जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, ईलाके में तनाव, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!


: गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास देर रात जुलूस के दौरान गोलीबारी की घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवजी के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर गोलीबारी की घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी.

घटना के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान में जुटी है.

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पुरानी चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.

सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली लगी थी। मामले का वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है और फिलहाल स्थिति सामान्य है.

बाइट – राजेश कुमार, एसडीपीओ 2 सदर गोपालगंज.

Join us on: