अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-
वाल्मीकि नगर थाना अंतर्गत एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा दिनांक 27.8.2022 को सीमा चौकी चकदहवा के प्रांगण में मानव संसाधन विकास एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, घरेलू बिजली उपकरण मरम्मत एवं एयर कंडीशनर मरम्मत प्रशिक्षण से लाभान्वित प्रशिक्षुओं को एकत्रित किया गया तथा श्री प्रकाश कमांडेंट 21 वी वाहिनी के द्वारा इन प्रशिक्षण से वर्तमान में हो रहे लाभ के बारे में प्रतिक्रिया ली गई सर्वप्रथम प्रशिक्षुओं ने 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का इस प्रकार के कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण देने के लिए धन्यवाद किया तथा निम्न प्रतिक्रिया दी गई।

सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षु प्राप्त लड़कियां और महिलाएं:- के द्वारा बताया गया कि रोजमर्रा तथा महंगाई के दौर में सिलाई कढ़ाई से प्रतिदिन ₹ 300 से ₹ 350 अर्जित करती हैं तथा कुछ महिलाओं और लड़कियों के द्वारा बताया गया कि सिलाई मशीन उपलब्ध ना होने के कारण सिलाई का कार्य पड़ोसी के घरों में जाकर जहां सिलाई मशीन उपलब्ध है वहां सिलाई का कार्य करती हैं उनके द्वारा बताया गया कि सिलाई मशीन जल्द से जल्द खरीदने के प्रयास में है
घरेलू बिजली एवं उपकरण मरम्मत प्रशिक्षु:- के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में नजदीकी गांव की घरेलू वायरिंग का कार्य कर रहे हैं तथा कई प्रशिक्षुओं ने नजदीकी चौक चौराहे पर अपनी दुकान के माध्यम से बिजली उपकरण एवं मरम्मत का कार्य कर रहे हैं प्रतिदिन ₹300 से ₹ 400 तक आमदनी कर रहे हैं एवं साथ ही साथ अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं तथा उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु देश के अन्य बड़े शहरों में बिजली मरम्मत से संबंधित रोजगार कर रहे हैं
एयर कंडीशनर मरम्मत प्रशिक्षु:- के द्वारा बताया गया कि उनका क्षेत्र शहरी नहीं होने के बावजूद भी जरूरत के हिसाब से एयर कंडीशनर मरम्मत कार्य कभी-कभी करते हैं तथा ₹ 400 से ₹ 500 की आमदनी हो जाती है इस प्रशिक्षण से प्राप्त प्रशिक्षु भी अन्य बड़े शहरों में एयर कंडीशन मरम्मत से संबंधित रोजगार कर रहे हैं l
इस कार्यक्रम के दौरान श्री प्रकाश कमांडेंट,21वीं वाहिनी, श्री वंशदीप माजी, सहायक कमांडेंट, श्री दीपेश कुमार पाण्डेय, श्री दीपक राव (रामा टेक्निकल इंस्टीट्यूट बगहा), स०उप नि०(संचार) एस० पी० सिंह,आरक्षी(सा०) अभय कुमार एवमं अन्य बलकर्मी मौजूद थे।




