Search
Close this search box.

मुखिया को गोली मारने के बाद आक्रोशित मुखिया संघ की बैठक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

मुखिया नूरैन अंसारी गोलीकांड से आक्रोशित मुखिया संघ ने की प्रखंड स्तर पर मुखिया की बैठक

मामला रामनगर प्रखंड की है जहां शुक्रवार के शाम मे कुछ अपराधियों द्वारा मठिया पंचायत के मुखिया को गोली मार दी गई जिसके बाद जिले भर से कई प्रखंड के मुखिया ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए गंडक विभाग के आईबी में मुखिया संघ के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया और एक राय होकर आए दिन हो रहे मुखियाओं पर ऐसे हमलो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया मुखिया संघ के सभी मुखिया प्रतिनिधि ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए प्रशासन से अपील की है कि एक हफ्ते के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए अन्यथा मुखिया संघ ऐसे अपराधिक घटनाओं के खिलाफ रोड पर आ कर प्रदर्शन करेगी.

जिला के मुखिया संघ के अध्यक्ष अफसर इमाम ने बताया कि किसी भी कार्य करने की एक नियम प्रणाली होती है जिसके तहत कार्य को किया जाता है इसलिए हमें प्रशासन पर भरोसा रखना है और समय देना है प्रशासन अपनी कार्य अच्छे तरीके से करेगी वही इस बैठक में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अफसर इमाम सोहसा पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान, मुखिया पति विजय कुमार नाग भैरोगंज मुखिया पति मुन्ना दास महुई पंचायत के मुखिया शोहर चौधरी सर्बिया देवराज के हिटलर मुखिया पंचायत डैनमरवा मुखिया सिकंदर खान, लौरिया प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष राम विनोद ठाकुर ,लौरिया प्रखंड के मुखिया इम्तियाज अहमद, तथा संजय पटेल सिकंदर महतो, औरंगजेब खान एवं प्रखंड के मुखिया मौके पर मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें