वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी!

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

शाहपुर परसौनी के बेल पकड़ी बांध पर मिला वृद्ध का शव,फैली सनसनी
मैनाटाड़
इनरवा थाना क्षेत्र के शाहपुर परसौनी के बेल पकड़ी बांध पर वृद्ध व्यक्ति के शव देख लोगों में सनसनी फैल गयी। मामला रविवार का है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बेल पकड़ी बांध की तरफ गये लोगों की नजर पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़ा । लोगों ने इसकी सूचना इनरवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाये ।साथ ही शव के शिनाख्त को ले अनुसंधान में जुट गये।पुलिसिया जांच के दौरान सहोदरा पुलिस से इनरवा पुलिस को जानकारी दी गयी कि दिवा गस्ती के दौरान अकेले एक व्यक्ति बजड़ा बैरिया के समीप नहर के सायफन मे छलांग लगा रहा था। शायद वही व्यक्ति तो नही है। जब उसकी जांच की गयी तो मृत व्यक्ति वही पाया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के भथुहवां गांव निवासी 65 वर्षीय भिखी साह के रुप मे की गयी।मृत भिखी साह का पुत्र बिक्रम साह ने बाताया की मेरे पिता जी दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उन्हें एक घर में बंद कर रखा जा रहा था। लेकिन उन्होंने अचानक आज से चार दिन पहले घर के दरवाजे पर लगे चचरा को तोड़कर बाहर निकल गये थे। उस वक्त मै केरला में मजदूरी कर रहा था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की तुम्हारे पिता जी बजड़ा बैरिया साफयन के पास डुबने से मौत हो गयी है।जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैं केरला से वापस अपने घर को आया। कुछ दोस्तो के साथ नहर मे तलाशी करते बजड़ा बैरिया से सकरौल गांव के समीप सरेह मे गया तो शव मिल गया। जब शव को निकाला तो शव बदबू दे रहा था। तथा शव खराब हो गया था।फिर किसी तरह शव को बोरे मे रखकर शाहपुर परसौनी की बेल पकड़ी बांध ले गया ताकी अंतिम संस्कार कर दिया जाये।इधर पुलिस की डर सता रही थी। लेकिन जब वहां गया तो मछली मार रहे कुछ लोगों ने टॉर्च जलाया तो शव को बांध पर ही छोड़ कर हम लोग भाग गये। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए हम लोग टायर भी ले गये थे। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि शाहपुर परसौनी की बेल पकड़ी बांध से एक शव को बरामद किया गया है। शव का शिनाख्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें