एक बार फिर देखने को मिला कलयुग का श्रवण कुमार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज में एक बार फिर देखने को मिला कलयुग का श्रवण, जो अपने माता पिता को कांवर में बिठाकर तीर्थ यात्रा के लिए निकल चुके हैं।बताते चलें कि कलयुग के श्रवण का नाम मंतलाल यादव घर शिवनंदनपुर हनुमान मंदिर बताया जा रहा है। वहीं उनके सहयोगी के रुप में सुबोध यादव, ब्रह्मदेव यादव, छरविंद यादव सभी कांवड़ यात्रा में शामिल होकर उनके माता पिता को लेकर बाबा बैजनाथ की तीर्थ यात्रा पर जाने में सहयोग कर रहे हैं। वहीं मंतलाल यादव द्वारा बताया जा रहा है कि बहुत दिनों से मेरी इच्छा थी कि अपने माता पिता को तीर्थ यात्रा कराएं।उसी को लेकर माता पिता को तीर्थ यात्रा के लिए निकले हैं लेकिन चलने में असमर्थ होने के कारण उन दोनों को एक कांवड़ रूपी बहंगी बनाकर तीर्थ यात्रा के लिए निकल गए हैं,अब आगे भोलेनाथ की इच्छा क्या होगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें