धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

भागलपुर सुल्तानगंज में मैराथन जागरूकता साइकिल रैली निकाला गया जिसमें स्थानीय विधायक ललित नारायण मंडल, थाना अध्यक्ष लाल बहादुर, विपिन मुरारका, राजेश मुरारका, अमर मुरारका, पवन केसान तथा मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा तथा टेक्नो विजन स्कूल, मुरारका कॉलेज के एनसीसी कैडेट, विकास मैथमेटिक्स क्लासेस के कई छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे। वहीं संवाददाताओं से बात करते हुए थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि देश को तो स्वच्छ रखना ही है साथ ही खुद को भी स्वस्थ रहने के लिए वाहन का प्रयोग कम करना है तथा साइकिल का प्रयोग ज्यादा करना है जिससे सभी देशवासी स्वस्थ रहेंगे।यह जागरूकता मैराथन मारवाड़ी युवा मंच से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर समाप्त किया गया।




