Search
Close this search box.

चोरी की 4 बाइक के साथ एक गिरफतार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-


नरकटियागंज
शिकारपुर पुलिस ने रामपुर सकरौल गांव में छापेमारी कर चोरी की 4 बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामपुर सकरौल गांव निवासी ब्यास यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर रामपुर सकरौल गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गांव के ब्यास यादव के घर से एक चोरी की बाइक बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर मदन यादव, मनोज यादव, साधु यादव के घर से एक एक बाइक को बरामद की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि ब्यास यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित रामपुर सकरौल गांव निवासी लाल साहेब उर्फ नागेंद्र सिंह से 5 हजार में बाइक खरीदे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें