Search
Close this search box.

बांका:-बांका मंडल कारा में नए जेल अधीक्षक ने दिया योगदान, कैदियों को दी जाने वाली सुविधा को किया जाएगा अपग्रेड!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर की रिपोर्ट!

बांका। जिले के मंडल कारा को लंबे अर्से के बाद जेल अधीक्षक मिल गया है। नए जेल अधीक्षक के तौर पर सुजीत कुमार राय ने अपना योगदान दे दिया है। योगदान देने के बाद जेल अधीक्षक ने पूरे जेल परिसर का मुआयना किया। जेल उपाधीक्षक निर्मल कुमार ने बांका मंडल कारा के वस्तुस्थिति से अवगत कराया। दो घंटे के निरीक्षण के बाद जेल अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी बदलाव के लिए दिशा निर्देश भी दिए।

बांका मंडल कारा को बनाया जाएगा सर्वश्रेष्ठ जेल
जेल अधीक्षक सुजीत ने कहा कि बांका मंडल कारा को बेहतर बनाकर बिहार के सर्वश्रेष्ठ जेल में तब्दील किया जाएगा। कैदियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हस संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही मंडल कारा में कैदियों के पठन-पाठन की व्यवस्था और बेहतर किया जाएगा। इग्नू सहित अन्य पढ़ाई के लिए कैदियों को किसी प्रकार का दिक्कत नहीं होगा। जेल में पुस्तकालय को और अधिक अपग्रेड किया जाएगा। अबतक जिन चीजों की पढ़ाई जेल में नहीं हो रही है उन्हें भी शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

बांका मंडल कारा में 743 कैदी
जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान ने बांका मंडल कारा में कुल 743 कैदी हैं। जिनमें 716 पुरूष व 27 महिला कैदी है। कैदियों को खाने-पीने में कोई तकलीफ न हो इसके लिए मंडल कारा के किचन को और बेहतर बनाया जाएगा। मॉडल किचन बनाने के लिए जो आवश्यक निर्णय लेना होगा उसे लिया जाएगा। जल्द ही ऑटोमेटिक रोटी मशीन लगाने की कवायद की जाएगी। जिससे रोटी बनाने में समय की बचत होगी। जेल में मनोरंजन से लेकर खेल के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। एक टीम बनाकर मंडल कारा में कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी कर्मियों का सहयोग रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें