ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार सरकार के आईटी मिनिस्टर इजरायल मंसूरी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर जोरदार निशाना साधा है पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर में मंत्री ने नित्यानंद राय को बयान वीर करार देते हुए जोरदार हमला बोला और कहा कि ऐसे नेताओं को केवल अनाप-शनाप बकना आता है विकास से कोई लेना देना नहीं है युवाओं को रोजगार कैसे मिले और बिहार का विकास कैसे हो शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार कैसे हो इससे ऐसे नेताओं को कोई लेना देना नहीं है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के जदयू विधायक को बीजेपी में शामिल कराने को लेकर भी उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचना की वही उन्होंने बिहार में ईडी की छापेमारी को लेकर भी भाजपा पर जोरदार हमला बोला और ईडी की छापामारी को राजनीतिक रंजिश करार देते हुए इसकी तीखी आलोचना की। इस अवसर पर राजद नेत्री के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आईटी मिनिस्टर इजराइल मंसूरी का जोरदार स्वागत किया गया
बाईट इजराइल मंसूरी आईटी मिनिस्टर बिहार




