आजाद का ऐलान-अपनी पार्टी कर जम्मू-कश्मीर में काम करूंगा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

नई दिल्ली : कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा और जम्मू-कश्मीर में काम करूंगा। उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी नई पार्टी लॉन्च करूंगा। जम्मू कश्मीर में चुनाव राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आजाद कि कश्मीर में पकड़ का फायदा भाजपा को जबरदस्त रूप से मिल सकता है। यह अलग बात है कि चुनाव भले वे भले ही भाजपा के सिंबल पर न लड़ें लेकिन उससे राजनीतिक समझौते की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार हुसैन जहांगीर कहते हैं कि यहां के तमाम राजनीतिक संगठनों और बड़े नेताओं के बीच आजाद की जो स्वीकार्यता है, वह शायद ही किसी और की हो। उनके अनुसार सूबे में अगले कुछ महीनों के भीतर ही चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से अलग होकर गुलाम नबी आजाद अब कश्मीर में अपनी नई सियासी पारी पूर्ण रूप से स्वतंत्र होकर कर खेल सकते हैं। आजाद जम्मू कश्मीर में अपने स्तर पर न सिर्फ राजनीतिक संगठन खड़ा कर सकते हैं बल्कि चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका अदा करने वाले हैं। बता दें कि गुलाम नबी आज़ाद ने 5 पेज कि लम्बी चिठ्ठी सोनिया गांधी को भेजकर लिखा है कि मैं पार्टी को भारी मन से छोड़ रहा हूं।खेद जताते हुए आजाद ने कहा है कि इतने पुराना और गहरा रिश्ता होने के बावजूद मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने पार्टी चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है।

Join us on:

Leave a Comment