राजेंद्र सेतु के बाद अब कोइलवर सेतु पर झपट्टामार गिरोह सक्रिय!

SHARE:

आरा/ आशुतोष पाण्डेय :-


बिहार के आरा-पटना रेलवे लाइन पर यात्रा करने के दौरान अगर आप ट्रेन के गेट या खिड़की पर मोबाइल चलाते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि कोइलवर पुल पर झपट्टामार गिरोह सक्रिय है. लूटपाट करने वाले इस शातिर गिरोह के बदमाश सोन नदी पर बने पुल के बीच में ही यात्रा के दौरान मोबाइल और पर्स छीन लेते हैं.

झपट्टा मार कितने शातिर हैं कि वीडियो को देखने से आप अंदाजा लगा सकते हैं. दरअसल, मोबाइल छीनने वाले लोग अपने पैर और एक हाथ को रेलवे ब्रिज के पिलर से रस्सी और कपड़े के सहारे बांधे रखते हैं, और झूलते हुए ट्रेन के गेट या खिड़की पर बैठे यात्री के हाथ से सेकेंड से भी कम समय में मोबाइल और पर्स लूट लेते हैं. जब तक यात्री को कुछ समझ आता है, तब तक ट्रेन बहुत आगे निकल चुकी होती है.

ये काम इतना जोखिम भरा है कि वीडियो देखकर आप खुद ही समझ सकते हैं, क्योंकि लुटेरों के सामने से ट्रेन गुजर रही होती है और नीचे सोन बहती है, तब भी मौत के मुंह में लटक रहे झपट्टामार बैलेंस बनाकर यात्रियों के मोबाइल समेत दूसरे सामान पर डंडा मार समान गिरा देते है.इन गिरोह में कई सदस्य होते है कुछ पूल पर और कुछ बदमाश नीचे भी सोन के सूखे भाग पर खड़े होते है क्यो की जो फोन या पर्स पूल से नीचे गिर जाए उसको वो अपने कब्जे में ले सके.
वंही आरा जीआरपी थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने ने कैमरे के सामने बोलने से इंकार कर दिया और ऑफ कैमरा बताये की उस वीडियो जी जानकारी उनको भी है और इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कई टीम पूल पर भेज रहे है लेकिन उच्चके पुलिस के हाथ नही लग रहे है.

Join us on:

Leave a Comment