अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार, पटना
नीतीश सरकार पर विधानसभा की कार्यवाही के लिए तय किए गए एजेंडा को बदलने और दो प्रतिवेदन को दबाने का आरोप पूर्व विधानसभाध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लगाया ।
विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि सभा पटल पर दोनों प्रतिवेदन को पेश नहीं किया गया है. महागठबंधन सरकार संविधान और विधायिका का गला घोटने पर उतारू हो गई.
इसके पूर्व आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले भी भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की. दरअसल पूर्ववर्ती एनडीए सरकार के दौर में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व वाली टीम ने विशेष समिति एवं आचार समिति का प्रतिवेदन तैयार किया था.




